जून 2025 राशिफल:
वृषभ राशि के जातकों के लिए जून की शुरुआत मिली-जुली रहने वाली है। इस समय अपने लक्ष्यों को समय पर पूरा करने के लिए आपको अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ेगी। नौकरीपेशा लोगों को अपने कार्य में पूर्ण सावधानी रखनी चाहिए, क्योंकि किसी भी प्रकार की लापरवाही से वरिष्ठ अधिकारियों की नाराज़गी झेलनी पड़ सकती है। व्यवसायियों को महीने की शुरुआत में अपेक्षित लाभ न मिल पाने के कारण संयम रखना होगा। शॉर्टकट या नियमों की अनदेखी से बचें, अन्यथा नुकसान हो सकता है।
स्वास्थ्य और संबंधों पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। संतान को लेकर चिंता बनी रह सकती है। लव लाइफ में गलतफहमियों के कारण तनाव संभव है, लेकिन माह के मध्य तक स्थितियां सामान्य हो जाएंगी और रिश्ता फिर से मधुर बन जाएगा।
महीने का मध्य करियर और व्यापार के लिए शुभ संकेत ला रहा है। आपकी योजनाएं साकार होंगी और लोगों का सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंधों में भी निकटता बढ़ेगी, जिससे रिश्तों में मिठास आएगी।
महीने के उत्तरार्ध में आय के नए स्रोत बनेंगे, खासकर नौकरी करने वालों के लिए यह लाभदायक समय होगा। किसी सरकारी या प्रभावशाली व्यक्ति से सहयोग मिलने की संभावना है। प्रॉपर्टी या वाहन से जुड़ी कोई शुभ ख़बर मिल सकती है। दांपत्य जीवन में कभी-कभार तकरार हो सकती है, लेकिन समर्पण और समझदारी से रिश्ते सुखद बने रहेंगे।
उपाय:
🔸 प्रतिदिन मां दुर्गा की विधिवत पूजा करें और दुर्गा चालीसा का पाठ करें।
🔸 शुक्रवार को सफेद वस्त्र पहनें और कंजकों को भोजन कराएं।